एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 82.66 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से आई कमजोरी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 82.66 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 82.66 पर

मुंबई, 20 फरवरी अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से आई कमजोरी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 82.66 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से स्थानीय मुद्रा को अतिरिक्त समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला और फिर मजबूत होकर 82.66 पर पहुंच गया। इस तरह स्थानीय मुद्रा में पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.82 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी बढ़कर 103.99 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत बढ़कर 83.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2023 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).