जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 79.64 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के अपने ऊपरी स्तर से कमजोर होने के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की तेजी के साथ 79.64 पर पहुंच गया। इस दौरान दूसरी एशियाई मु्द्राओं में भी बढ़त का रुख रहा।
मुंबई, 19 सितंबर अमेरिकी मुद्रा के अपने ऊपरी स्तर से कमजोर होने के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की तेजी के साथ 79.64 पर पहुंच गया। इस दौरान दूसरी एशियाई मु्द्राओं में भी बढ़त का रुख रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.70 पर खुला और आगे बढ़त दर्ज करते हुए 79.64 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे चढ़ा।
रुपया शुक्रवार को सात पैसे की गिरावट के साथ 79.78 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 109.80 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.62 प्रतिशत बढ़कर 91.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,260.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

