जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 73.71 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के दम पर रुपया शुरुआती गिरावट से उबरने में कामयाब रहा। मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 73.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 27 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के दम पर रुपया शुरुआती गिरावट से उबरने में कामयाब रहा। मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 73.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपये ने 73.94 प्रति डॉलर पर कारोबार की नरम शुरुआत की। हालांकि जल्दी ही यह उबरने में कामयाब रहा और अंतत: 13 पैसे बढ़कर 73.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 73.71 प्रति डॉलर के उच्च स्तर और 73.94 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रहा।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गन्ने की बंपर पैदावार के लिए सहारनपुर के किसान सुभाष चंद्र सिंह ने जीता पुरस्कार.
पिछले दिन यानी सोमवार को रुपया 73.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 93.11 प्रति डॉलर पर रहा।
यह भी पढ़े | लॉकडाउन के दौरान आपने भरी EMI? जानिए कैसे, आप भी हो गए हैं बैंक से कैशबैक पाने के पात्र.
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 230.14 अंक बढ़कर 40,375.64 अंक पर और निफ्टी का एनएसई 77.20 अंक मजबूत होकर 11,844.95 अंक पर चल रहा था।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 119.42 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।
इस बीच कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत मजबूत होकर 40.67 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

