एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 72.83 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़ा

मुंबई, 25 मई अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 72.83 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.85 पर खुला, और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 72.83 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.96 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत गिरकर 89.75 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत बढ़कर 68.74 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 585.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).