जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.78 रुपये प्रति डालर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 12 पैसे चढ़कर 74.78 रुपये प्रति डालर (अस्थाई) पर बंद हुआ। डालर में कुछ मुद्राओं के समक्ष कमजोरी आने और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती से रुपये को समर्थन मिला।
मुंबई, 11 अगस्त अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 12 पैसे चढ़कर 74.78 रुपये प्रति डालर (अस्थाई) पर बंद हुआ। डालर में कुछ मुद्राओं के समक्ष कमजोरी आने और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती से रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 74.83 रपये प्रति डालर पर खुला। उसके बाद यह और मजबूत होता हुआ अंत में कारोबार की समाप्ति पर 74.78 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। इस भाव पर यह पिछले दिन के मुकाबले 12 पैसे मजबूत रहा। पिछले दिन यह 74.90 रुपये प्रति डालर पर
बंद हुआ था।
कारोबार के दौरान घरेलू मुद्रा ऊंचे में 74.77 रुपये से लेकर नीचे में 74.86 रुपये प्रति डालर के दायरे में रही।
इस बीच दुनिया की छह मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.13 प्रतिशत घटकर 93.46 अंक पर आ गया।
विदेशी मुद्रा बाजार में डीलरों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजार और रिणपत्र में विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। शेयर बाजारों के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी कोषों ने भारतीय पूंजी बाजार में 302.88 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।
इस बीच, वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत बढ़कर 45.20 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

