एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 73.17 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 73.17 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 73.17 पर बंद

मुंबई, 19 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 73.17 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.16 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 73.14 के ऊपरी स्तर तथा 73.31 के निचले स्तर पर पहुंचा। अंत में रुपया 73.17 के भाव पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की तेजी दर्शाता है।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरकर 90.52 पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 650.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत बढ़कर 55.44 डालर प्रति बैरल पर था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक में कमजोरी और क्षेत्रीय शेयर बाजारों तथा मुद्राओं में तेजी के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ।’’

आयातकों की ओर से डॉलर की मांग के कारण सत्र के प्रारंभ में रुपया दिन के निचले स्तर 73.31 पर आ गया था।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ज्यादातर एशियाई मुद्राओं में तेजी देखने को मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).