एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई मुद्राओं की मजबूती और सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों के चलते रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की मजबूती के साथ 73.38 के स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़ा

मुंबई, 29 दिसंबर एशियाई मुद्राओं की मजबूती और सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों के चलते रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की मजबूती के साथ 73.38 के स्तर पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.42 पर खुली, और फिर मजबूती दर्ज करते हुए 73.38 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.49 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत गिरकर 90.11 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 1,588.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 प्रतिशत बढ़कर 51.09 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).