जरुरी जानकारी | रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरा, 21 पैसे के उछाल के साथ 77.50 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबर गया तथा बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 21 पैसे की तेजी के साथ 77.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की धन निकासी के असर को कुछ बैंकों की डॉलर बिकवाली ने बेअसर कर दिया।
मुंबई, एक जून रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबर गया तथा बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 21 पैसे की तेजी के साथ 77.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की धन निकासी के असर को कुछ बैंकों की डॉलर बिकवाली ने बेअसर कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.58 पर खुला और दिन के कारोबार में 77.50 से लेकर 77.62 रुपये के दायरे में रहने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की तेजी के साथ 77.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मंगलवार को रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 77.71 प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 101.90 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 185.24 अंक की गिरावट के साथ 55,381.17 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.84 प्रतिशत बढ़कर 117.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘रुपये का कारोबार सीमित दायरे में रहा और घरेलू और वैश्विक शेयरों में मामूली कमजोरी के बावजूद उतार-चढ़ाव कम रहा।’’
सोमैया ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और राजकोषीय घाटे के आंकड़े मिले-जुले रहा और घरेलू मुद्रा पर इसका सीमित प्रभाव पड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

