जरुरी जानकारी | रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरा, 20 पैसे की तेजी के साथ 77.51 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबर गया तथा बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे की तेजी दर्शाता 77.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, एक जून रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबर गया तथा बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे की तेजी दर्शाता 77.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.58 पर खुला और दिन के कारोबार में 77.51 से लेकर 77.62 रुपये के दायरे में रहने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 77.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मंगलवार को रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 77.71 प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 101.90 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 185.24 अंक की गिरावट के साथ 55,381.17 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.84 प्रतिशत बढ़कर 117.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, रुपया एशियाई मुद्राओं में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है और विदेशी पूंजी की निकासी तथा धीमी आर्थिक वृद्धि के कारण मई में इसमें लगातार पांचवीं मासिक गिरावट देखी गई।
परमार ने कहा, ‘‘उच्च मुद्रास्फीति दर और धीमी वृद्धि संभावना के बाद केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रुख को लेकर जोखिम उठाने की धारणा कमजोर बनी हुई हैं।’’
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,003.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

