एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डालर के समक्ष रुपया आरंभिक दबाव से उबर कर छह पैसे की तेजी के साथ 74.40 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी रहने के बीच शुक्रवार को रुपया आरंभिक गिरावट से उबरकर छह पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 74.40 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डालर के समक्ष रुपया आरंभिक दबाव से उबर कर छह पैसे की तेजी के साथ 74.40 पर बंद

मुंबई, 23 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी रहने के बीच शुक्रवार को रुपया आरंभिक गिरावट से उबरकर छह पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 74.40 पर बंद हुआ।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर में काफी उतार चढ़ाव रहा। रुपया 74.55 प्रति डालर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.58 तक हल्का हो गया था। बाद में रुपये में सुधार आया और यह 74.37 के दिन के उच्च स्तर को छू गया। अंत में रुपये की विनिमय दर प्रति डालर छह पैसे की मजबूती के साथ 74.40 पर बंद हुई।

बृहस्पतिवार को रुपया 74.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 92.91 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 138.59 अंक की तेजी के साथ 52,975.80 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.05 प्रतिशत घटकर 73.75 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 247.59 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2021 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).