एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती गिरावट से उबरा, 76.18 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया शुरुआती गिरावट से उबरकर 76.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती गिरावट से उबरा, 76.18 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ

मुंबई, 22 मार्च घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया शुरुआती गिरावट से उबरकर 76.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.39 पर बेहद कमजोर खुला। हालांकि, बाद में गिरावट की स्थिति में कुछ सुधार हुआ कारोबार के अंत में रुपया 76.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल आपूर्ति को लेकर चिंताओं के बीच रुपये में भारी उतार-चढ़ाव रहा और यह 76.10 के दिन के उच्चतम स्तर तक गया तथा 76.48 के निम्नतम स्तर तक आया।

सोमवार को रुपया 34 पैसे की गिरावट के साथ 76.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस-यूक्रेन के युद्ध तथा कच्चे तेल की कीमतों के स्थिर होने तक रुपये में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

इस बीच, छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत बढ़कर 98.74 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.50 प्रतिशत बढ़कर 113.18 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 696.81 अंकों की तेजी के साथ 57,989.30 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 2,962.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2022 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).