जरुरी जानकारी | रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 20 पैसे की बढ़त के साथ 79.85 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया अपने ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा और 20 पैसे सुधरकर 79.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस तेजी का कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ना है।
मुंबई, 21 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया अपने ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा और 20 पैसे सुधरकर 79.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस तेजी का कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ना है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 80.03 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान यह 80.06 के निचले स्तर को छू गया। कारोबार के दौरान रुपये की हानि कुछ कम हुई और कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 79.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बुधवार को आयातकों की भारी डॉलर मांग के कारण रुपया पहली बार 80 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत घटकर 107.03 अंक रह गया।
इसके अलावा वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 4.46 प्रतिशत घटकर 102.15 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 284.42 अंक के लाभ के साथ 55,681.95 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,780.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

