जरुरी जानकारी | आर्थिक वृद्धि संबंधी चिंताओं को लेकर डालर के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा की निकासी और वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती से मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 22 सितंबर विदेशी मुद्रा की निकासी और वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती से मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के रुख के साथ 73.50 पर खुला और आगे 73.64 रुपये तक टूट गया क्योंकि शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट रही।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.

बाजार सूत्रों के मुताबिक यूरोप में कोरोनोवायरस मामलों के फिर से बढ़ने के बाद फिर से संभाविति प्रतिबंधों को देखते हुये निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

कारोबार के अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 73.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Application Status: क्या आपने आरआरबी एनटीपीसी 2020 एप्लीकेशन स्टेटस किया चेक? रिजेक्ट होने वालों को भेजा गया SMS और E-mail.

इस बीच, छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 93.71 अंक हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक मंगलवार को 300.06 अंकों की गिरावट के साथ 37,734.08 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। अनंतिम आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 2,072.76 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें