एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.67 प्रति डॉलर पर खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.67 प्रति डॉलर पर खुला।

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.67 प्रति डॉलर पर खुला

मुंबई, एक अगस्त रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.67 प्रति डॉलर पर खुला।

विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में मामूली गिरावट आई लेकिन ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी से स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित हो गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.67 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की बढ़त है। शुरुआती सौदों में उसने 83.67 से 83.69 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार किया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.96 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स पहली बार 82,000 अंक के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी 25,000 अंक के रिकॉर्ड स्तर को छू गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,462.36 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).