एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले स्थिर खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सपाट रुख के साथ खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 83.14 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले स्थिर खुला

मुंबई, 24 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सपाट रुख के साथ खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 83.14 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव के बीच रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.15 प्रति डॉलर पर खुला और फिर चढ़कर 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त है। शुरुआती सौदों में रुपया 83.16 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी पहुंचा था।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.15 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 103.46 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).