एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सपाट रुख के साथ खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट रुख के साथ खुला।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सपाट रुख के साथ खुला

मुंबई, 25 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट रुख के साथ खुला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, मजबूत अमेरिकी मुद्रा और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निरंतर बिकवाल रहने की वजह से रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर खुला और 83.11 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद 83.14 प्रति डॉलर पर फिसल गया।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.12 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़त के साथ 103.22 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 6,934.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).