जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट रुख पर खुला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट रुख पर खुला। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा।
मुंबई, 16 मई रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट रुख पर खुला। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मौजूदा चुनाव के साथ-साथ विदेशी पूंजी की निकासी से रुपया दबाव में है। चुनाव के परिणाम आने के बाद यह दबाव कम हो जाएगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया। वह 83.45 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 83.46 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
रुपया बुधावार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.46 पर ही बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.20 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,832.83 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

