जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से दबाव के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला।
मुंबई, 14 मई विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से दबाव के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मौजूदा चुनाव के साथ-साथ विदेशी पूंजी की निकासी के कारण रुपये पर दबाव बना हुआ है। परिणाम आने के बाद इसके कम होने की संभावना है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला जो उसके पिछले बंद भाव के बराबर है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 83.51 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.26 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,498.92 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

