एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग सपाट खुला रुपया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी आने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग सपाट खुला रुपया

मुंबई, 13 जुलाई खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी आने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी की वजह से निवेशकों ने शुरुआती कारोबार में सतर्क रूख अपनाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.55 पर मजबूत खुला लेकिन बाद में घरेलू मुद्रा ने 79.53 से 79.60 के दायरे में कारोबार किया। रुपया शुरुआती सौदों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.58 पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले 79.59 के अपने नए निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 108.20 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,565.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).