एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की हानि के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयरों में सुस्ती के बीच मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की हानि के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 13 अक्टूबर डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयरों में सुस्ती के बीच मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.41 पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में सात पैसे की गिरावट के साथ 73.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को बंद भाव 73.28 रुपये प्रति डॉलर था।

यह भी पढ़े | SBI Core Banking System Down: भारतीय स्टेट बैंक की कोर बैंकिंग सर्विस हुई प्रभावित, लेकिन ATM कर रहे हैं काम.

कारोबार के दौरान विनिमय दर में 73.32-73.41 के दायरे में घट बढ हुई।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की घट-बढ़ दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत मजबूत होकर 93.23 हो गया।

यह भी पढ़े | Aadhaar Card In PVC Form: आधार कार्ड अब पीवीसी फॉर्म में उपलब्ध, जानें इसके नए फीचर्स, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन.

बाजार के कारोबारी सूत्रों ने कहा कि कमजोर वृहद घरेलू आर्थिक आंकड़ों के सामने आने के बाद निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर रखा है।

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में दर्शाया गया है कि खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों की वजह से सितंबर के महीने में खुदरा मुद्रास्फीति, आठ माह के उच्चतम स्तर 7.34 प्रतिशत पर जा पहुंची जो रिजर्व बैंक के लिए चिंताजनक है। अगस्त के महीने में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट जारी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).