जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 72.97 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर की धारणा मजबूत होने और आयातकों की डालर की मांग बढ़ने के कारण सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में उसके मुकाबले रुपये की विनिमय दर चार पैसे की गिरावट के साथ 72.97 रुपये पर बंद हुई।
मुंबई, आठ फरवरी डॉलर की धारणा मजबूत होने और आयातकों की डालर की मांग बढ़ने के कारण सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में उसके मुकाबले रुपये की विनिमय दर चार पैसे की गिरावट के साथ 72.97 रुपये पर बंद हुई।
हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और शेयर बाजार में आई मजबूती ने रुपये की गिरावट पर अंकुश लगा दिया।
अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 72.86 पर काफी मजबूत खुला और बाद में 72.80 के उच्चतम स्तर को छू गया तथा अंत में यह चार पैसे की गिरावट के साथ 72.97 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को बंद के समय विनिमय दर तीन पैसे की तेजी दर्शाता 72.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
वैश्विक बाजार में डालर का बैरोमीटर माना जाने वाला छह प्रमुख मुद्राओं वाला डालर सूचकांक 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.91 हो गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे जिन्होंने शुक्रवार को 1,461.71 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.69 प्रतिशत बढ़कर 59.97 डालर तक पहुंच गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

