एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे टूटकर 87.41 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 22 पैसे टूटकर 87.41 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे टूटकर 87.41 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 27 फरवरी रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 22 पैसे टूटकर 87.41 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका के नए शुल्क की घोषणाएं करने से वैश्विक बाजारों में हलचल मच गई है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.26 प्रति डॉलर पर खुला और फिर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 87.41 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 47 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.19 पर बंद हुआ।

महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को शेयर, विदेशी मुद्रा और जिंस बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.62 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर सपाट रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,529.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).