जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर 86.69 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिका के हमला करने के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर 86.69 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, 23 जून ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिका के हमला करने के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर 86.69 प्रति डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती ने स्थानीय इकाई पर और दबाव डाला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.75 पर खुला और फिर 86.69 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.55 पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7,940.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

