एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 72.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वाायरस के बढ़ते मामले को लेकर बढ़ती चिंता के बीच प्रमुख एशियाई मुद्राओं में गिरावट के अनुरूप, विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 12 पैसे टूटकर 72.55 पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 72.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 24 मार्च कोरोना वाायरस के बढ़ते मामले को लेकर बढ़ती चिंता के बीच प्रमुख एशियाई मुद्राओं में गिरावट के अनुरूप, विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 12 पैसे टूटकर 72.55 पर बंद हुई।

घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और वैश्विक कच्चे तेल के दाम में तेजी से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ 72.51 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.51 से 72.69 के दायरे में रहा।

अंत में यह 12 पैसे टूटकर 72.55 पर बंद हुआ।

इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 871.13 अंक की गिरावट के साथ 49,180.31 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 3.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जिन्होंने बुधवार को 1,951.90 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).