जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे टूटकर 86.98 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 86.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में तेजी तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपये में गिरावट दर्ज हुई।
मुंबई, 18 फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 86.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में तेजी तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपये में गिरावट दर्ज हुई।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर व रुपये की जोड़ी के लिए नकारात्मक पूर्वाग्रह है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक का समर्थन धीरे-धीरे कम हो रहा है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.94 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने डॉलर के मुकाबले 86.91 के उच्चस्तर को छू गया। अंत में डॉलर के मुकाबले यह दिन के निम्नतम स्तर 86.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट है।
रुपया सोमवार को 17 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
कारोबारियों ने कहा कि घरेलू वृहद आर्थिक मोर्चे पर व्यापार घाटे के निराशाजनक आंकड़ों से भी रुपये पर दबाव पड़ा।
भारत के निर्यात में लगातार तीसरे महीने जनवरी में गिरावट आई, जो सालाना आधार पर 2.38 प्रतिशत घटकर 36.43 अरब डॉलर रह गया, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर 22.99 अरब डॉलर हो गया।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सोने के आयात में वृद्धि के कारण जनवरी में आयात सालाना आधार पर 10.28 प्रतिशत बढ़कर 59.42 अरब डॉलर हो गया।
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कमजोर घरेलू बाजारों और डॉलर सूचकांक में मामूली तेजी के कारण आज भारतीय रुपये में गिरावट आई। घरेलू बाजारों से व्यापार घाटे के निराशाजनक आंकड़ों ने भी रुपये पर दबाव डाला।’’
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.95 पर कारोबार कर रहा था।
वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत बढ़त के साथ 75.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 29.47 अंक की गिरावट के साथ 75,967.39 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 14.20 अंक टूटकर 22,945.30 अंक पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

