एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये ने शुरुआती लाभ गंवाया, 75.94 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ स्थानीय शेयर बाजारों में आई गिरावट से सिमट जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 75.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये ने शुरुआती लाभ गंवाया, 75.94 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर

मुंबई, 11 अप्रैल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ स्थानीय शेयर बाजारों में आई गिरावट से सिमट जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 75.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.94 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75.79 के उच्चतम स्तर और 76.09 रुपये के निम्नतम स्तर तक गया। अंत में यह 75.94 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले महज एक पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 75.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.71 पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 482.61 अंक घटकर 58,964.57 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.37 प्रतिशत घटकर 100.34 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 575.04 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).