एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में अगस्त महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अनुमान से कहीं अधिक रहने और अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की गिरावट के साथ 79.60 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे टूटा

मुंबई, 14 सितंबर अमेरिका में अगस्त महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अनुमान से कहीं अधिक रहने और अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की गिरावट के साथ 79.60 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.58 पर खुला और फिर गिरकर 79.60 पर आ गया। इस तरह रुपया ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 43 पैसे की गिरावट दर्ज की। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे बढ़कर लगभग एक माह के उच्चतम स्तर 79.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 109.77 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत गिरकर 92.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

अमेरिका में अगस्त के महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सालाना आधार पर 8.3 फीसदी बढ़ा जबकि मासिक आधार पर यह 0.6 फीसदी बढ़ गया। इससे अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर को और मजबूती मिली।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,956.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2022 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).