एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे टूटकर 75.19 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे टूटा

मुंबई, 27 जनवरी अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे टूटकर 75.19 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.18 पर खुला, और फिसलकर पिछले बंद भाव के मुकाबले 41 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 75.19 तक आ गया।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.48 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 96.61 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.24 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2022 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).