जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 74.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली तथा कोरोना की नयी किस्म को लेकर चिंता के बीच निवेशकों के सतर्क रुख के साथ रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।
मुंबई, 26 नवंबर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 74.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली तथा कोरोना की नयी किस्म को लेकर चिंता के बीच निवेशकों के सतर्क रुख के साथ रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.60 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 74.58 रुपये और निम्नतम स्तर 74.92 रुपये पर गया। अंत में डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट के साथ 74.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को यह 74.52 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1,687.94 अंक की गिरावट के साथ 57,107.15 अंक पर बंद हुआ।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत घटकर 96.44 पर आ गया।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 5.50 प्रतिशत घटकर 77.70 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

