एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर 74.23 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटा

मुंबई, 18 जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर 74.23 प्रति डॉलर पर आ गया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के बयान के बीच डॉलर में मजबूती से रुपये में गिरावट आई।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के सुस्त रुख से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.10 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और टूटकर 74.23 प्रति डॉलर पर आ गया। यह इसके पिछले बंद स्तर से 15 पैसे की गिरावट है।

बृहस्पतिवार को रुपया 74.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत के नुकसान से 91.87 पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).