जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 76.05 पर आ गया।
मुंबई, चार मार्च रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 76.05 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 76.06 पर खुला। फिर यह मामूली बढ़त के साथ 76.05 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
रुपया पिछले सत्र में 75.94 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 97.92 पर था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2 प्रतिशत बढ़कर 112.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

