जरुरी जानकारी | रुपया 63 पैसे उछलकर 81.97 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 63 पैसे के उछाल के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों के ताजा निवेश और घरेलू शेयर बाजार में बढ़त की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपये में तेजी आई।
मुंबई, तीन मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 63 पैसे के उछाल के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों के ताजा निवेश और घरेलू शेयर बाजार में बढ़त की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपये में तेजी आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सेवा क्षेत्र में मजबूत खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) आंकड़े की वजह से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.28 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 63 पैसे के उछाल के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.92 के उच्चस्तर और 82.35 के निचले स्तर को छुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 104.82 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत घटकर 84.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 899.62 अंक की तेजी के साथ 59,808.97 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 12,770.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

