एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 27 पैसे उछलकर 75.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख और अमेरिकी डालर में कमजोरी से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 27 पैसे उछलकर 75.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 27 पैसे उछलकर 75.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 15 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख और अमेरिकी डालर में कमजोरी से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 27 पैसे उछलकर 75.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि भारत में कोविड-19 के टीके का इंसान पर चिकित्सकीय परीक्षण शुरु होने के बाद निवेशकों की धारणा में मजबूती आई।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सुबह 75.35 पर खुला और बाद में इसमें तेजी देखी गई। कारोबार के अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 27 पैसे की तेजी दर्शाती 75.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.42 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

चार घंटे के कारोबारी सत्र में घरेलू मुद्रा ने डॉलर के मुकाबले 75.14 के उच्चतम और 75.36 के निम्नतम स्तर को छुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के संभावित टीके का इंसानों पर चिकित्सकीय परीक्षण देश में शुरु किया गया है। इससे निवेशकों में उत्साह दिखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).