एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कर रहा है कारोबार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में कारोबार किया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कर रहा है कारोबार

मुंबई, 31 जनवरी रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में कारोबार किया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के बिकवाल रहने से निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुईं। वहीं एक फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट से पहले भी निवेशक सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.11 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.10 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद फिसलकर 83.12 प्रति डॉलर पर आ गया।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.10 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.61 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.51 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,970.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).