जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.92 पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.92 पर स्थिर रहा।
मुंबई, 15 जुलाई विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.92 पर स्थिर रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी पूंजी की निकासी और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के परिणाम को लेकर जारी अनिश्चितता के कारण घरेलू मुद्रा में वृद्धि नहीं हो पाई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.97 पर खुला। फिर 85.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है।
रुपया सोमवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.92 पर बंद हुआ।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.04 पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 203.95 अंक की बढ़त के साथ 82,457.41 अंक पर जबकि निफ्टी 68.85 अंक चढ़कर 25,151.15 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,614.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

