जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटकर 73.38 के स्तर पर आ गया।
मुंबई, आठ जनवरी अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटकर 73.38 के स्तर पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.35-73.39 के दायरे में रहा।
रुपया गुरुवार को 20 पैसे गिरकर 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 89.85 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत बढ़कर 54.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 382.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

