एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा कच्चा तेल में गिरावट के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 72.46 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे मजबूत

मुंबई, 18 मार्च घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा कच्चा तेल में गिरावट के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 72.46 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

हालांकि विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की तेजी ने रुपये पर लगाम लगायी।

इससे पहले बुधवार को रुपया 72.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.53 पर पहुंच गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफआईआई) बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। उन्होंने 2,625.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).