जरुरी जानकारी | रुपया डालर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रुपये में अमेरिकी डालर के मुकाबले लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी तेजी बनी रही। कच्चे तेल की कीमतों में कुछ स्थिरता आने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से भारत में निवेश प्रभाव सतत बने रहने से अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 15 पैसे के सुधार के साथ 72.37 रुपये पर बंद हुई।
मुंबई, 22 मार्च भारतीय रुपये में अमेरिकी डालर के मुकाबले लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी तेजी बनी रही। कच्चे तेल की कीमतों में कुछ स्थिरता आने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से भारत में निवेश प्रभाव सतत बने रहने से अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 15 पैसे के सुधार के साथ 72.37 रुपये पर बंद हुई।
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.47 पर कमजोर खुला पर कारोबार के दौरान रुपया-डालर मजबूत हो कर 72.34 चली गए। रुपया अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपया, 15 पैसे की तेजी दर्शाता 72.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.52 पर बंद हुआ था।
रिलायंस सिक्योरिटीज के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस माह में अभी तक शुद्ध रूप से 2.5 अरब डॉलर के भारतीय शेयरों की खरीद की है।’’
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 91.97 पर पहुंच गया।
वैश्विक जिंस बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत घटकर 64.23 डालर प्रति बैरल रह गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में बिकवाल रहे और उन्होंने 786.98 करोड़ रुपये के शेयरों की कटान की।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 86.95 अंक अथवा 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,771.29 अंक पर बंद हुआ।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2021 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

