जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 79.11 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों की धारणा कमजोर होने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 5 पैसे की गिरावट के साथ 79.11 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई, एक जुलाई विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों की धारणा कमजोर होने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 5 पैसे की गिरावट के साथ 79.11 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 78.99 पर खुला। बाद में स्थानीय मुद्रा और कमजोर होकर 79.11 पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट दर्शाता है। यह डॉलर के मुकाबले रुपये का अब तक का सबसे निचला स्तर है।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 79.06 रुपये प्रति डॉलर के नये ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.90 पर था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत बढ़कर 109.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,138.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

