जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 78.59 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों की भावना कमजोर होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 22 पैसे की गिरावट के साथ 78.59 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई, 28 जून विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों की भावना कमजोर होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 22 पैसे की गिरावट के साथ 78.59 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 78.53 पर खुला। बाद में स्थानीय मु्द्रा और कमजोर होकर 78.59 पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है। यह डॉलर के मुकाबले रुपये का अब तक का सबसे निचला स्तर है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.37 पर बंद हुआ था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.20 प्रतिशत बढ़कर 116.47 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.92 पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,278.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

