जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.03 पर स्थिर रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.03 (अस्थायी) पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ।
मुंबई, 30 जून कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.03 (अस्थायी) पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि शेयरों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन मिला लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये की तेजी पर विराम लगा दिया।
एशियाई कारोबार में कच्चातेल कीमतों में मजबूती आने ने अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.05 प्रति डॉलर पर कमजोरी के साथ खुला। कारोबार के दौरान इसमें 82.00 से 82.07 के दायरे में उतार-चढ़ाव देखा गया।
कारोबार के अंत में रुपया 82.03 रुपये प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित बना रहा। पिछले कारोबारी दिवस बुधवार को रुपया इसी स्तर पर बंद हुआ था। ‘बकरीद’ के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बृहस्पतिवार को बंद रहा था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 103.43 हो गया।
कारोबारियों को उम्मीद है कि अमेरिका के तमाम आर्थिक आंकड़ों के मजबूत रहने के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज ब्याज दर में बढ़ोतरी कर सकता है। बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था अनुमान से कहीं अधिक दो प्रतिशत की दर से बढ़ी है।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.79 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएसई सेंसेक्स 803.14 अंक यानी 1.26 प्रतिशत उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 64,718.56 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 12,350 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

