जरुरी जानकारी | रुपये में पांच दिनों से जारी तेजी थमी, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में पिछले पांच सत्रों से जारी तेजी सोमवार को थम गई तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 74.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, नौ अगस्त रुपये में पिछले पांच सत्रों से जारी तेजी सोमवार को थम गई तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 74.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.21 पर खुला तथा कारोबार के दौरान निरंतर गिरावट के साथ, पिछले सत्र के बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे लुढ़ककर 74.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 74.21 से 74.29 के दायरे में घटबढ़ हुई।
शुक्रवार को रुपया 74.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.77 रह गया।
वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 125.13 अंक बढ़कर 54,402.85 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 69.37 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2021 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

