एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.24 (अस्थायी) पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच रुपये ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 17 अक्टूबर रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.24 (अस्थायी) पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच रुपये ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सकारात्मक घरेलू बाजारों के कारण रुपया थोड़े सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, मजबूत अमेरिकी डॉलर और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर चिंताओं से इसका लाभ सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.24 पर खुला। दिन में यह 83.22 से 83.26 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद 83.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबल 83.27 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.33 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 593.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2023 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).