एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.13 पर पहुंच गया। घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख और प्रमुख विदेशी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से स्थानीय मुद्रा मजबूत हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 26 दिसंबर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.13 पर पहुंच गया। घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख और प्रमुख विदेशी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से स्थानीय मुद्रा मजबूत हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों के शेयर बेचने का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर खुला और इसके बाद 83.10 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद वह 83.13 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुआ था। क्रिसमस के अवसर पर सोमवार को बाजार बंद थे।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट साथ 101.21 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को 2,828.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).