जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.11 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में मंगलवार को लगातार पांचवें सत्र में तेजी का रुख दिखा। शेयर बाजार में तेजी और विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की मजबूती दर्शाता 83.11 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, नौ जनवरी रुपये में मंगलवार को लगातार पांचवें सत्र में तेजी का रुख दिखा। शेयर बाजार में तेजी और विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की मजबूती दर्शाता 83.11 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत 77 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है और इसके साथ डॉलर में हालिया समय में कमजोरी रहने से रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.07 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। दिन में उसने 83.04 के उच्चस्तर और 83.13 प्रति डॉलर के निम्न स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले मात्र तीन पैसे की तेजी के साथ 83.11 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
सोमवार को रुपया मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़ों के साथ-साथ इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अमेरिका के आंकड़ों पर भी कड़ी नजर रखेंगे।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.10 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 30.99 अंक की तेजी के साथ 71,386.21 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 16.03 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में 1,696.86 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

