जरुरी जानकारी | शेयरों में तेजी के कारण रुपया छह पैसे लाभ के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 74.28 प्रति डालर पर बंद हुआ।
मुंबई, तीन अगस्त घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 74.28 प्रति डालर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसले अमेरिकी गैर-कृषि वेतनभोगी आंकड़ों से पहले रुपये में बेहद सामित दायरे में घटबढ़ हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.36 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.21 के उच्च स्तर और 74.36 के अपने निम्न स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में पिछले सत्र के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
सोमवार को विनिमय दर 74.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.98 रह गया।
वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 872.73 अंक की तेजी के साथ 53,823.36 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.80 प्रतिशत बढ़कर 73.47 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 1,539.88 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2021 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

