एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 74.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 74.18 प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 74.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 24 जून रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 74.18 प्रति डालर पर बंद हुआ।

इसके अलावा, अमेरिकी मुद्रा की कमजोर होने से भी रुपये में तेजी आई।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 74.20 पर खुली तथा दिन के कारोबार के दौरान 74.16 रुपये प्रति डालर के दिन के उच्च स्तर और 74.25 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रुपया नौ पैसे बढ़कर 74.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 91.72 रह गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 75.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजाार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 392.92 इंक की तेजी के साथ 52,699 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 2,890.94 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).