एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा के व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के चलते रुपया की धारणा मजबूत हुई। हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार से इसका लाभ सिमट गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.58 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.52 से 82.65 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से एक पैसे की बढ़त के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया 82.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 104.07 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत बढ़कर 84.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 110.09 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,996.60 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 40.25 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,306.05 पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).