एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 74.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपये का आरंभिक लाभ कुछ कम हो गया और अंत में इसकी विनिमय दर पांच पैसे की तेजी दर्शाता 74.54 (अस्थायी) पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 74.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 15 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपये का आरंभिक लाभ कुछ कम हो गया और अंत में इसकी विनिमय दर पांच पैसे की तेजी दर्शाता 74.54 (अस्थायी) पर बंद हुई।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.48 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 74.47 के दिन के उच्च स्तर और 74.55 के निम्न स्तर को छुआ और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले पांच पैसे की तेजी दर्शाता 74.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया प्रति डॉलर 74.59 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 92.33 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 254.80 अंक की तेजी के साथ 53,158.85 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.58 प्रतिशत घटकर 74.33 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,303.95 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).