एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 74.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के और अमेरिकी डालर की अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष कमजोर होने के बीच विदेशी विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 74.34 प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 74.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, दो अगस्त घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के और अमेरिकी डालर की अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष कमजोर होने के बीच विदेशी विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 74.34 प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सामित दायरे में कारोबार के बीच निवेशकों को आगे के संकेतों के लिए रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों का इंतजार है।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.38 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.30 के उच्च स्तर और 74.43 के अपने निम्न स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में पिछले सत्र के मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 74.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को विनिमय दर 74.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.97 रह गया।

वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 363.79 अंक की तेजी के साथ 52,950.63 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 1.07 प्रतिशत घटकर 74.60 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 3,848.31 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2021 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).